Showing posts with label *अँधेरी. Show all posts
Showing posts with label *अँधेरी. Show all posts

Wednesday, June 21, 2023

अकेलापन

अकेलापन
मन की उतरन
अँधेरी रात

-शशि पुरवार

Tuesday, September 27, 2022

अरुणोदय

अरुणोदय
अँधेरी रात पर
ज्योति–विजय
-डॉ. मधुसूदन साहा

Thursday, August 11, 2022

अकेलापन

अकेलापन
मन की उतरन
अँधेरी रात
-शशि पुरवार
(हाइकु कोश)

Wednesday, August 10, 2022

अँधेरी रात

अँधेरी रात
हनुमान चालीसा
पढ़ते बच्चे
-उमेश मौर्य
(हाइकु कोश)

अँधेरी रात

अँधेरी रात
बेखौफ घूमती है
हवा आवारा!
-रेणु चन्द्रा माथुर
(हाइकु कोश)

अँधेरी रात

अँधेरी रात
फटी चटाई पर
जख़्मी सपने
-डॉ. सूरजमणि स्टेला कुजूर
(हाइकु कोश)

अँधेरी रात

अँधेरी रात
तारे कीलें ठोंकते
उजियारे की
-सदाशिव कौतुक
(हाइकु कोश)

अँधेरी रात

अँधेरी रात
टिम–टिम जुगनू
राह दिखाते
-संतोष कुमार प्रधान
(हाइकु कोश)

अँधेरी रात

अँधेरी रात
झींगुर चौकीदार
सीटी बजाते
-सुभाष नीरव
(हाइकु कोश)

अँधेरी रात

अँधेरी रात
चुनौती ली तारों ने
जागते रहो
-डॉ. सुरेन्द्र वर्मा
(हाइकु कोश)

अँधेरी रात

अँधेरी रात
खतरनाक रास्ता
अकेली नारी
-रामकुमार पटेल ‘शांत’
(हाइकु कोश)

अँधेरी रात

अँधेरी रात
कोख में है पलता
उजला प्रात
-शिवमूर्ति तिवारी
(हाइकु कोश)

अँधेरी रात

अँधेरी रात
करते लोग फिर
आस्था की बातें
-अशेष बाजपेयी
(हाइकु कोश)

अँधेरी रात

अँधेरी रात
ओसारे में बैठी है
दीया जलाये
-डॉ. शैल रस्तोगी
(हाइकु कोश)

अँधेरी घाटी

अँधेरी घाटी
आतंक मचा रही
धर्मांध हवा
-नीलमेन्दु सागर
(हाइकु कोश)