Showing posts with label *आँधी. Show all posts
Showing posts with label *आँधी. Show all posts

Thursday, June 08, 2023

आँधी से खफा

आँधी से खफा

नहा कर वर्षा में

सो गया वृक्ष


–डॉ. नरेन्द्र कल्ला


आँधी में थकी

आँधी में थकी

हवा सहज लेटी

फूल शय्या में


–झींणाभाई देसाई ‘स्नेहरश्मि’

आँधी में गिरा

आँधी में गिरा

मेरे द्वार का नीम

दोस्त था मेरा!


–प्रकाश कारमोकर

आँधी में गिरा

आँधी में गिरा

द्वार का बरगद

मन उदास


–शबाब हैदर

आँधी प्रचंड

आँधी प्रचंड

स्थानांतरित होते

रेत–पहाड़


–अंशु विनोद गुप्ता

Thursday, February 23, 2023

आँधी–तूफान

आँधी–तूफान
भूखी–प्यासी गौरैया
ढूँढ़े मकान
–सविता बरई वीणा

आँधी की फ़ौज

आँधी की फ़ौज 
कर सकी न कम 
दीये का जोश
–डॉ. राजीव गोयल

आँधी आ रही

आँधी आ रही
आशियाना पंछी का
सहमा खड़ा
–पुष्पा रस्तोगी

आँधी आते ही

आँधी आते ही
शोर मचाती हवा
हुई उद्दण्ड
–डॉ. सूरजमणि स्टेला कुजूर

आँधियो आओ!

आँधियो आओ!
जला दिया हमने
अपना दीया
–डॉ. कुन्दनलाल उप्रेती

आँधियों में भी

आँधियों में भी
डरते नहीं दीप
हौसले वाले!
–डॉ. गोपाल बाबू शर्मा

आँधियाँ यहाँ

आँधियाँ यहाँ
बोलती हैं हमला
सपनों पर
–कल्पना लालजी

आँधियाँ चलीं

आँधियाँ चलीं
बिछुड़ते पेड़ से
काँपते पत्ते
–रेखा जोशी

आँधियाँ आयीं

आँधियाँ आयीं
टुकड़ों में बिखरा
घना बादल
–विष्णु प्रिय पाठक