Showing posts with label *सूर्य. Show all posts
Showing posts with label *सूर्य. Show all posts

Thursday, August 03, 2023

आते ही आते

आते ही आते
तानाशाह सूर्य ने
दीये बुझाये
-कमलेश भट्ट कमल

Wednesday, June 21, 2023

अकेले नहीं

अकेले नहीं
सूरज भी चलता
तुम्हारे साथ

-शिवमोहन सिंह ‘शुभ्र’

अकेली साँझ

अकेली साँझ
न चंदा न सूरज
बस गौ–रज

-रेखा रोहतगी

Monday, October 17, 2022

आँखें मलता

आँखें मलता
कुहरे की शॉल में
सूर्य निकला
-डॉ. पूनम

Tuesday, September 27, 2022

अरुणोदय

अरुणोदय
अँधेरी रात पर
ज्योति–विजय
-डॉ. मधुसूदन साहा

Thursday, August 11, 2022

अकेले नहीं

अकेले नहीं
सूरज भी चलता
तुम्हारे साथ
-शिवमोहन सिंह ‘शुभ्र’
(हाइकु कोश)

अकेली साँझ

अकेली साँझ
न चंदा न सूरज
बस गौ-रज
-रेखा रोहतगी
(हाइकु कोश)

Wednesday, August 10, 2022

अंत जरूरी

अंत जरूरी
नये आरंभ हेतु
डूबता सूर्य
-विद्या चौहान 
(हाइकु कोश)