Showing posts with label -कमलेश भट्ट कमल. Show all posts
Showing posts with label -कमलेश भट्ट कमल. Show all posts

Thursday, August 03, 2023

आते ही आते

आते ही आते
तानाशाह सूर्य ने
दीये बुझाये
-कमलेश भट्ट कमल

Tuesday, June 20, 2023

आखिरी युद्ध

आखिरी युद्ध
लड़ना अकेले ही
मौत के साथ

–कमलेश भट्ट कमल

आओ रे ग्रीष्म!

आओ रे ग्रीष्म!
तैयार हैं हम भी
बोलीं कोंपलें

–कमलेश भट्ट कमल

Monday, October 17, 2022

आँकड़ों भरी

आँकड़ों भरी
देश की किताब में
जिंस आदमी

-कमलेश भट्ट कमल

Wednesday, August 10, 2022

अंकुर नहीं

अंकुर नहीं
जीवन ही जीवन
बीजों से फूटे
-कमलेश भट्ट कमल
(हाइकु कोश)