असह्य ताप
डाँडिया नाच रहा
अमलतास
-शैल सक्सेना
अमलतास
हवा में लहरायी
पीली ओढ़नी
-सुजाता शिवेन
अमलतास
सोने के झूलों पर
मौसम झूले
-डॉ. मंजु गुप्ता
अमलतास
ले मानव संत्रास
खड़ा उदास
-श्यामलाल यादव
अमलतास
पीली झुमकी डाले
खिलखिलाए
-सरला अग्रवाल
अमलतास
झुक, झूम रहा है
संग पलाश
-नवीन चतुर्वेदी
अमलतास
जब बाहें फैलाए
धरा मुस्काये!
-अनिता लाल