Showing posts with label *हवा. Show all posts
Showing posts with label *हवा. Show all posts

Thursday, December 28, 2023

आनंद कभी

आनंद कभी
व्याख्यायित हुआ है
हवा है वह

-डॉ. भगवतशरण अग्रवाल

Thursday, August 03, 2023

आती हैं कब

आती हैं कब
खुशियाँ हवाओं–सी
गुजर जातीं
-डॉ. सविता खन्ना

Wednesday, June 21, 2023

अनाम गंध

अनाम गंध
बिखेर रही हवा
धान के खेत

-डॉ. जगदीश व्योम

Tuesday, June 20, 2023

आतंकी हवा

आतंकी हवा
मैदानों में फोड़ती
बर्फीले बम

–आर.बी. अग्रवाल

आखिरी पत्ता

आखिरी पत्ता
हवा में लहराया
मौन विदाई

-डॉ. सरस्वती माथुर

Thursday, June 08, 2023

आँधी में थकी

आँधी में थकी

हवा सहज लेटी

फूल शय्या में


–झींणाभाई देसाई ‘स्नेहरश्मि’

Thursday, February 23, 2023

आँधी आते ही

आँधी आते ही
शोर मचाती हवा
हुई उद्दण्ड
–डॉ. सूरजमणि स्टेला कुजूर

Sunday, October 09, 2022

अल्हड़ हवा

अल्हड़ हवा
भागती फिर रही
बिना ब्रेक के
-मधु गोयल

अल्हड़ हवा

अल्हड़ हवा
उदास पेड़ों को छू
खिलखिलाए
-आरती मिश्रा

अल्गोजा बजा

अल्गोजा बजा
धुन पर थिरकें
हवा के बच्चे
-ममता मिश्रा

Monday, September 12, 2022

अनाम गंध

अनाम गंध
बिखेर रही हवा
धान के खेत
-डॉ.  जगदीश व्योम

Wednesday, August 10, 2022

अँधेरी रात

अँधेरी रात
बेखौफ घूमती है
हवा आवारा!
-रेणु चन्द्रा माथुर
(हाइकु कोश)

अँधेरी घाटी

अँधेरी घाटी
आतंक मचा रही
धर्मांध हवा
-नीलमेन्दु सागर
(हाइकु कोश)

अँधेरा फिरे

अँधेरा फिरे
लौटने का संदेश
हवा में तिरे
-सुजाता शिवेन
(हाइकु कोश)